जलभराव वाले गांव शक्करमंदोरी में एलर्जी के बढ़ रहे हैं रोगी
Allergy patients are increasing in the waterlogged village of Shakkarmandori
Sep 12, 2025, 16:54 IST
mahendra india news, new delhi
चौपटा क्षेत्र के गांव शक्करमंदोरी के मैन चौक में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। टीम द्वारा 120 ग्रामीणों के स्वास्थ्य जांचने के दौरान 15 लोगों के स्कीन एलर्जी व 15 लोगों में खून की कमी पाई गई। इस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवाईयां उपलब्ध करवाई। इसी के साथ ही जलभराव वाले क्षेत्र मेंं दवाई डाली गई।
इससे पहले गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा. सतीश कुमार, स्वास्थ्य वर्कर सुंदरी, रामकला, अनीता व कुलदीप ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांचा। डा. सतीश कुमार ने ग्रामीणों को जांच करने के बाद बताया कि अपने स्वास्थ्य की तरफ विशेष ध्यान दें। अगर कोई भी बीमारी के लक्षण नजर आते हैं। इसके बाद तुरंत अपने स्वास्थ्य की जांच करवाए।