ओटू हेड पर हाथ में कुल्हाड़ी लेकर सुसाइड करने पहुंची आंगनबाड़ी वर्कर, ये बोली महिला
सिरसा जिला में रानियां क्षेत्र के अंदर ओटू हेड पर शुक्रवार को करीबन 9 बजे आंगनबाड़ी वर्कर ने सुसाइड करने के लिए हाईवोल्टेज ड्रामा किया। घटना सुबह करीबन 9 बजे की बताई जा रही है। महिला को दख्ेखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उस वक्त महिला अपने हाथ में कुल्हाड़ी लिए हुए थी और बार-बार शोर मचाते हुए कह रही थी कि आज मुझे सुसाइड करना है। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला को समझाकर ओटू हेड की पटरी से बाहर निकाला गया।
बताया जा रहा है महिला ने अपने पर पति पर दूसरी महिला के साथ रिलेसशनशीप है। महिला सुबह 9 बजे ओटृ हेड पर पहुंच गई। महिला की पहचान मनप्रीत बताई जा रही है। महिला के पिता का नाम मंगा सिंह बताया गया है।सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस को महिला ने आपबीत बताई। इसके बाद महिला चली गई।