भगवान विश्वकर्मा देवताओं की शिल्पकार थे इसलिए कारीगर भगवान मानते हैं अनिल बंगा

सिरसा के आटो मार्केट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में कार्यक्रम आयोजित 
 
 

mahendra india news, new delhi
सिरसा जिलेभर में संसार के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। आटो मार्केट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में मिस्त्रियों ने भगवान विश्वकर्मा और औजारों की पूजा कर अपना कामकाज बंद रखा। मंदिर में प्रधान अनिल बंगा व संरक्षक सोहन चावला ने आटो व्यवसियों की ओर से हवन कर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की। इस दौरान प्रधान अनिल बंगा ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं की शिल्पकार थे इसलिए कारीगर भगवान मानते हैं। 

इससे पहले कार्यक्रम के दौरान पूजन, हवन यज्ञ के बाद सुखमनि पाठ का भोग के पश्चात जीवन लईया द्वारा बाबा विश्वकर्मा का गुणगान किया। जिस पर भक्तझूम उठे। इसके बाद कार्यक्रम के दौरान भंडारे का आयोजन किया गया। प्रधान अनिल बंगा ने बताया कि जो विश्वकर्मा बाबा के दरबार में सहप्रेम मुराद मांगते हैं। बाबा उनकी मन की इच्छा पूरी करते हैं। 

इस अवसर पर महेंद्र सेठी, नितिन सेठी,आरके मेहता, समाजसेवी रोशन, संतलाल गुंबर, लादूराम, पृथ्वी सिंह, राजेंद्र सिंगला, हरिश तनेजा विजयपाल अरोड़ा, कृष्ण कुमार खारिया, प्रधान अश्वनी बठला, ओमप्रकाश छाबड़ा, भीम एलावादी, राजकुमार सेवादार, सुमित बंगा, लक्ष्य बंगा, हरिश सेठी, केशव, नमन बंगा, कपिल मेहता, रिशभ पिलानी, विवेक सचदेवा, दिनेश मल्हौत्रा, देव मेहता, संदीप सचदेवा, जरनैल सिंह, पंडित दलीप त्रिपाठी, अंशुल त्रिपाठी व अन्य मिस्त्री गण व नगर वासी मौजूद रहे।