SIRSA में नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार, भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर......
 

Another accused arrested in the kidnapping case of a minor girl.
 


mahendra indianews


सिरसा.....महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सदर थाना के अंतर्गत आने वाली मल्लेकां पुलिस चौकी की एक टीम ने नाबालिग लड़की का अपहरण करने के मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगसीर सिंह उर्फ अवतार सिंह पुत्र जरनेल सिंह निवासी गांव खोखर कलां, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है

 

। इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी ने बताया कि 13 दिसंबर 2025 को सिरसा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह दिहाड़ी-मजदूरी का कार्य करता है और घटना के दिन दोपहर के समय घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी भाभी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर रानियां में दवाई दिलाने के बहाने घर से लेकर चली गई। पीड़ित परिवार ने लड़की की रिश्तेदारियों व अन्य जगहों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत के आधार पर थाना सदर सिरसा में महिला आरोपी व उसके प्रेमी के खिलाफ नाबालिग के अपहरण तथा भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

 

जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी जगसीर सिंह उर्फ अवतार सिंह को गांव खोखर से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में महिला आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल मामले की जांच जारी है तथा गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा नाबालिग लड़की की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।