जेसीडी विद्यापीठ SIRSA में अनुभाव रंग महोत्सव मेंं काईट स्टूडियो मुंबई के कलाकारों द्वारा नाटक गुलदस्ते की गुमटी का मंचन

 
Artists of Kite Studio Mumbai staged the play Guldaste Ki Gumti at Anubhaav Rang Mahotsav in JCD Vidyapeeth SIRSA
 
mahendra india news, new delhi

सिरसा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के तत्वाधान में के. एल. थियेटर प्रोडक्शंस और जेसीडी रंगशाला के संयुक्त संयोजन में अनुभाव रंग महोत्सव का पांचवां आयोजन जेसीडी विद्यापीठ के सभागार में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो. डॉ. जय प्रकाश ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस नाटय महोत्सव के अंतिम दिन काईट स्टूडियो मुंबई के कलाकारों द्वारा नाटक गुलदस्ते की गुमटी का मंचन जेसीडी विद्यापीठ के सभागार में किया गया।


काईट स्टूडियो मुंबई के कलाकारों ने निर्देशक नीतिश दुबे के निर्देशन में इस नाटक के माध्यम से आम आदमी की जिंदगी को बखूबी दिखाया कि किस तरीके से एक आम आदमी अपनी ऊंची महत्वाकांक्षा में जीता है। उसके जीवन में घटनाएं कैसे उसको प्रभावित करती है।


नाटक मंचन के बाद मुख्यातिथि प्रो. डॉ. जय प्रकाश ने काईट स्टूडियो मुंबई के कलाकारों की खूब सराहना की और मौजूदा सभी विद्यार्थियों को रंगमंच कला के बारे में परिचित करवाते हुए कहा कि रंगमंच कला से अनुशासन, एकाग्रता और रचनात्मकता का विकास युवाओं में होता है। रंगमंच कला एक ऐसा माध्यम है जो आज के ए.आई. दौर में जहां हम सब मोबाइल, इंटरनेट में पूरा दिन कहीं ना कहीं अस्त-व्यस्त हैं को फिर से अपनी संस्कृति और अपने संस्कारो से जोडऩे का प्रयास करती है। और कहा कि अनुभाव रंग महोत्सव का पांचवां आयोजन आज सफलतापूर्वक संम्पन हुआ जिसके लिए इस कार्यक्रम के संयोजक एवं के.एल. थियेटर प्रोडक्शन्स के निदेशक कर्ण लढा और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।


आखिर में कार्यक्रम संयोजक और के.एल. थियेटर प्रोडक्शन्स के निदेशक कर्ण लढा ने मुख्यातिथि प्रो. डॉ. जय प्रकाश और काईट स्टूडियो मुंबई के निदेशक नीतीश दुबे को सम्मानित कर धन्यवाद किया और कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग आईएएस, अतिरिक्त निदेशक विवेक कलिया एचसीएस, उपनिदेशक डॉ. पवन आर्य और रंगमंच अधिकारी श्रीमती तान्या.जी.एस. चौहान का विशेष आभार प्रकट कर कहा कि आपके सहयोग और मार्गदर्शन में ही अनुभाव रंग महोत्सव का पांचवां आयोजन जिला के पांच अलग-अलग शिक्षण संस्थानों में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

 इस दौरान संस्कार भारती से शिक्षाविद राजेंद्र शर्मा, समर्पण वैलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित लढा, जेसीडी फॉर्मेसी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मोहित, स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. अमरीक सिंह और अन्य स्टाफ सहित विद्यार्थी विशेष रूप से मौजूद रहे।