सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी ने किया बूथों का निरीक्षण

 

Mahendra india news, new delhi

सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, कालांवाली SIRSA विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (42) एवं खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी बड़ागुढा भजनलाल ने शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गांव भंगू में बूथ नंबर 117 व 118 का निरीक्षण किया।

इस दौरान सुपरवाइजर प्रदीप कुमार के साथ ड्यूटीरत BLO द्वारा भरे जा रहे फार्मो और अपलोडिंग कार्य की समीक्षा करते हुए पूरी पारदर्शिता से कार्य करते हुए कार्य की गति बढ़ाने बारे दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है। इसलिए सभी कर्मचारी किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।