हरियाणा में टेक्सटाइल फैक्ट्री मालिक के बेटे के अपहरण का किया प्रयास, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
हरियाणा की बड़ी खबरों में पानीपत जिले से हैं। शहर के सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित एक टेक्सटाइल मशीनरी फैक्ट्री मालिक के बेटे का अपहरण के प्रयास करने की सूचना आ रही है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि बदमाशों ने न केवल उसकी गाड़ी का पीछा किया, बल्कि फैक्ट्री के गेट पर दंगा करते हुए सुरक्षा कर्मचारी के साथ बदतमीजी की और जान से मारने की धमकी भी दी।
जाकनारी के अनुसार पुलिस ने इस मामले में नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सेक्टर-18 निवासी आकांशु ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी 2026 की सुबह करीबन साढ़े 11 बजे जब वह अपनी फैक्ट्री से काम के सिलसिले में अपनी गाड़ी लेकर निकले। गेट के बाहर पहले से ही कृष्ण व उसका बेटा और 10-15 अन्य अज्ञात लोग 5-6 गाडय़िों के साथ खड़े हुए थे। उन्हें देखते ही कृष्ण ने चिल्लाकर कहा, यह मुकेश का लडक़ा है, इसका पीछा करो। इसके बाद 2-3 गाडय़िों ने अपहरण की नीयत से आकांशु की गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया, लेकिन किसी तरह से वह बचकर निकलने में सफल हो गया।
इसी दौरान फैक्ट्री के अकाउंटेंट विशाल ने मोबाइल पर सूचना दी कि कई लोग फैक्ट्री के गेट पर दंगा कर रहे हैं। गार्ड निशांत मलिक के साथ बदतमीजी की और धमकी दी कि मुकेश और उसके बेटे ने बहुत रुपये कमा लिए हैं।