सिरसा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट सिरसा ने किया पौधारोपण: रविंद्र सैनी

 
mahendra india news, new delhi

देश के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी द्वारा चलाए गए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट रजि. शहर के राधा-कृष्ण पार्क व भाई कन्हैया पार्क में पौधारोपण अभियान चलाया। 

इस ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी ने बताया कि इस अभियान केतहत दोनों पार्कों में अनेक फलदार, फूलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए। ट्रस्ट के प्रधान व चौ. देवी लाल विश्वविद्यालय के कर्मचारी नेता रविन्द्र सैनी ने कहा कि मु यमन्त्री नायब सिंह सैनी के आह्वान पर ट्रस्ट द्वारा लगातार शहर के विभिन्न पार्कों में पौधे लगाने का अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि पौधारोपण अभियान से जहां जहां ग्लोबल वार्मिंग की समस्या का समाधान होगा, वहीं आमजन को हरा-भरा वातावरण मिलेगा। 


उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं। इस अवसर पर अन्तरराष्ट्रीय समाजसेवी रणजीत टक्कर, प्रवीन कपूर, डा. सुमित सैनी, प्रमोद कुमार, मायादेवी, शान्ति देवी, पिन्टू, नव्या व प्रिंस मौजूद रहे।