BCCI मैच फिक्सिंग और ड्रग्स से युवा खिलाड़ियों को बचाएगी, BCCI ने उठाया बड़ा कदम

 

mahendra india news, new delhi
क्रिकेट ख्खेलने वाले युवाओं पर अब पूरा ध्यान दिया जाएगा। वार्षिक महासभा में अगले महीने घोषित होने वाली नई बीसीसीआई जूनियर क्रिकेट समिति को एक नई जिम्मेदारी दी जाएगी। समिति के द्वारा युवा क्रिकेटरों को मादक पदार्थों, सट्टेबाजी और मैच-फिक्सिंग के खतरों के बारे में शिक्षित करेंगे।

आपको बता दें कि बीसीसीआई ने इस समिति के 5 पदों के लिए आवेदन मांगे गये हैं। इसमें आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 5 सितंबर होगी। बीसीसीआई ने युवा क्रिकेटरों के बीच मजबूत नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने को अपनी मुख्य जिम्मेदारियों में से एक के तौर पर खास तवज्जो देने का निर्णय लिया है।


आपको बता दें कि इसमें सीनियर और पूर्व खिलाडय़िों के साथ बातचीत के माध्यम से ड्रग्स, सट्टेबाजी और मैच-फिक्सिंग के बारे में जागरूकता पैदा करना शामिल है। इस मामले पर नाम ना जाहिर करने की शर्त पर एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, चूंकि यह युवा लडक़े आसानी से बहकावे में आ सकते हैं और अंडर-19 स्तर पर भी बहुत अधिक पैसा और शोहरत दांव पर लगी होती है, इसलिए उनकी शिक्षा जल्दी शुरू हो जानी चाहिए।

आवेदन के लिए योग्यता
बता दें कि नई समिति एस शरत (दक्षिण, चेयरमैन), कृष्ण मोहन (उत्तर), रानादेब बोस (पूर्व), पथिक पटेल (पश्चिम) और हरविंदर सिंह सोढ़ी (मध्य) की जगह लेगी। इन लोगों की नियुक्ति सितंबर 2021 में हुई थी और इनका 5 वर्ष का कार्यकाल खत्म हो चुका है। इस पद के लिए आवेदन करने वालों के पास कम से कम 25 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच का अनुभव होना चाहिए और वह कम से कम 5 वर्ष पहले संन्यास ले चुके हों।