रुणिचा धाम स्थित पैंतालिसा धर्मशाला में भंडारा 10 सितंबर से, व्यवस्थाओं को लेकर चोपटा में बैठक आयोजित
mahendra india news, new delhi
चोपटा। शिव मंदिर धर्मशाला नाथुसरी चोपटा में पैंतालिसा धर्मशाला रुणिचा धाम में 10 सितंबर से लगने वाले भंडारे को लेकर बाबा रामदेव सदन के सदस्यों की बैठक समिति प्रधान देशबंधु बैनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में भंडारा समिति का गठन किया गया और भंडारे की व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया।विनोद कासनियां को भंडारा समिति प्रधान नियुक्त किया गया।
वहीं भंडारा समिति सदस्यों की प्रधान शिल्पा महंत को नियुक्त किया । यह जानकारी देते हुए समिति सचिव राहुल बाबल ने बताया कि रुणिचा धाम स्थित पैंतालिसा धर्मशाला में हर साल भंडारा लगाया जाता है इसी कड़ी में इस बार 10 सितंबर 2026 से भंडारा शुरू किया जाएगा। इसको लेकर रविवार को शिव मंदिर धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें देशबंधु बैनीवाल धर्मशाला समिति प्रधान, सचिव राहुल बाबल, प्रदीप बैनीवाल, कृष्णा सहारण, निहाल सिंह, साधुराम, धर्मवीर, राममूर्ति सहारण जोगीवाला, सुभाष खोड, बजरंग, राहुल सहित सैकड़ो समिति सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान भंडारा समिति का भी गठन किया गया जिसमें विनोद कासनियां को प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके पर भंडारा समिति सदस्यों की प्रधान शिल्पा महंत को नियुक्त किया गया।