हरियाणा में बड़ी वारदात, सोनीपत में बदमाशों ने एक दूधिए को गोलियों से भूना
Jul 11, 2024, 11:27 IST

Haryana News : हरियाणा में वीरवार को बड़ी वारदात हुई है। वारदात गुरुवार सुबह गोहाना क्षेत्र में पानीपत-रोहतक हाईवे पर हुई। यहां पर बदमाशों ने 8 से 10 राउंड फायर किए। इस घटना की जानकारी के अनुसार दूधिए ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बची।
मौके पर ही मौत
जानकारी के अनुसार दूधिए की गोलियां लगने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्या की सूचना के बाद गोहाना सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल शव मौके पर ही पड़ा है। पुलिस ने नाकाबंदी करवा दी है। इसी के साथ पुलिस जांच में जुटी हुई है।
बताया गया है कि सुबह घर से जोगेंद्र अपनी बाइक पर दूध लेकर निकला था। हमलावर गांव से ही उसका ऑइच कर रहे थे इतने में वह अपने गांव शामड़ी से करीब 8 किलोमीटर दूर पानीपत-गोहाना नेशनल हाइवे पर ढाबे के सामने पहुंचा ही था कि बाइक पर पीछा कर रहे बदमाशों ने उसे रोक लिया। बताया गया हे कि पहले तो जोगेंद्र की बदमाशों के साथ कहासुनी हुई। इसके बाद बदमाशों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उसे 3-4 गोली लगी।