साइबर क्राइम थाना SIRSA की बड़ी सफलता –  7.40 लाख रुपये की ऑनलाइन ट्रेडिंग ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार

 

Mahedra india news, new delhi
 साइबर अपराधों पर सख्ती से नकेल कसते हुए थाना साइबर क्राइम सिरसा पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग फ्रॉड मामले मेंबड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 09.12.2024 को विकास पुत्र ओमप्रकाश निवासी बैजलपुर, फतेहाबाद हाल डबवाली रोड सिरसा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसे एक व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन ट्रेडिंग में 200% मुनाफे का लालच देकर धोखा दिया गया। शिकायतकर्ता ने झांसे में आकर Team Zerodha नामक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़कर एक ऐप "ZD Trade Pro" डाउनलोड करवाई। बाद में अलग-अलग खातों में कुल 7,40,000 रुपये जमा करवाए गए।

 


.प्रबधक अफसर साइबर थाना उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बताया कि शिकायत पर थाना साइबर क्राइम सिरसा में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान सामने आया कि ठगी में प्रयुक्त यूको बैंक खाता नंबर 03100210004630 शेर सिंह पुत्र हरचरण कुशवाहा निवासी झांसी (उ.प्र.) के नाम पर है। आगे की गहन पूछताछ में पता चला कि यह खाता 
आरोपी अर्चित अग्रवाल पुत्र अरुण कुमार अग्रवाल निवासी हिंगन कटरा, जिला झांसी (उ.प्र.) ने   अन्य व्यक्ति को साइबर फ्रॉड में उपयोग हेतु बेचा था।

 


साइबर क्राइम पुलिस टीम ने तकनीकी जांच व पूछताछ के आधार पर आरोपी अर्चित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में ठगी करना स्वीकार किया आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक  हिरासत भेजा गया 
साइबर क्राइम थाना प्रभारी ने नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सुचना देने की अपील की है