2 दिसंबर के प्रदर्शन को लेकर बीकेई ने चलाया गांवों में जनसंपर्क अभियान

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। खरीफ -2024 में सिरसा जिले के 25 गांवों का बकाया बीमा क्लेम, खरीफ -2020 का बकाया मुआवजाए खरीफ .2023 का बीमा प्रीमियम वापसी का समाधान,, नहरी पानी, मंडियों में किसानों की लूट व किसानों की अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान एकता द्वारा मंगलवार, 2 दिसंबर को उपायुक्त कार्यालय सिरसा में प्रदर्शन किया जाएगा,

जिसके लिए शनिवार, 29 नवंबर को बीकेई टीम ने लखविंदर सिंह औलख प्रदेशाध्यक्ष भारतीय किसान एकता की अध्यक्षता में जिले के अनेक गांवों का दौरा कर किसानों से प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। टीम बीकेई ने रामपुरा बिश्नोईयां, रामगढ़, चक जालू, गोरीवाला, लंबी, मोडी, मुन्ना वाली, चक फरीदपुर (दारेवाला), खाई शेरगढ़, खारिया, फतेहपुरिया, शेखूपुरिया में किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि किसानों की कुछ मांगों, जिनमें पिछले दिनों भारी बरसात, जल भराव, हिसार घग्गर ड्रेन से हुई तबाही के का मुआवजा व बीमा क्लेम जारी किया जाए, मंडियों में किसानों के साथ हो रही लूट को बंद किया जाए, कालांवाली की फग्गू अनाज मंडी में किसानों के साथ धान खरीद में हुई धोखाधड़ी की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए,

मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल में गलत तरीके से पंजीकरण करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया जाए, बाजरे की भावांतर योजना के तहत किसानों के साथ खरीद में हुई लूट जांच की जाए, सीसीआई द्वारा नरमे की खरीद में अनावश्यक पोर्टल हटाकर सीधी खरीद चालू की जाए, नहरी पानी की सप्लाई सुनिश्चित की जाए, बार-बार सफाई के नाम पर बंदी नहीं होनी चाहिए, किसानों के ट्रैक्टर पर बढ़ी हुई रजिस्ट्रेशन फीस वापस ली जाए, कृषि मंत्री भारत सरकार व हरियाणा सरकार बार-बार बयान दे रहे हैं कि यूरिया व डीएपी के साथ टैगिंग नहीं होगी, लेकिन फिर भी कोऑपरेटिव सोसायटियों, इफको सेंटरों व कुछ प्राइवेट सेंटर किसानों को टैगिंग के साथ खाद दे रहे हैं, उन पर अंकुश लगाया जाए।

इन तमाम मांगों को लेकर मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को सुबह 10.30 बजे किसान शहीद भगत सिंह पार्क, बरनाला रोड पर इक_े होंगे और वहां से 11.00 बजे डीसी दफ्तर सिरसा में विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर बीकेई से जगदीप सिंह गिल, लालचंद गोरीवाला, खुशदीप सिंह, कुलबीर सिंह कैमी, विनोद कुमार सरपंच, विजय सिंह, रोहताश, मनीराम, सुशील, अनुज, सुनील, संपत, हनुमान, दलीप सिंह नंबरदार, जोगेंद्र सिंह, विनोद सुथार, दर्शन सिंह, बेगराज, कृष्ण, विनोद कुमार, भानीराम सहित अन्य किसान उपस्थित थे।