बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख स्वस्थ होकर लौटे अपने कार्यालय में, लोगों से मिल फसल बाड़ी, सुख समृद्धि और कुशलक्षेम जाना
बीकेई अध्यक्ष सरदार लखविंद्र सिंह औलख के स्वास्थ्य में सुधार के लिए लोगों की दुआएं और वाहेगुरु जी की कृपा रंग लाई है, और वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं और सिरसा जनता भवन रोड़ पर अपने बीकेई कार्यालय में क्षेत्र आ रहे लोगों से मिल रहे हैं। यह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और संघर्ष की भावना का प्रमाण है।
मंगलवार को भी आसपास गांवों से एवं रघुआना से बाबा जीत सिंह रघुआना, जगदेव सिंह, सुखदेव सिंह, जगमेल सिंह, रोहित शर्मा, वेद सहारन, एडवोकेट बसंत सिंह गिल, हीरा सिंह फग्गू, निर्मल सिंह, नाज़र सिंह खाईशेरगढ़ उनसे मिलने सिरसा बीकेई कार्यालय में पहुंचे और कुशलक्षेम जाना। लोगों को सोशलमीडिया के माध्यम से जैसे ही उनके प्रशंसकों को पता चलता है कि सरदार लखविंद्र सिंह औलख अपने कार्यालय में हैं, वह उनसे मिलने और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानने के लिए आते हैं।
स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह पिछले काफी दिनों से अपने कार्यालय में नहीं आ पाए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ होकर अपने कार्यालय में लोगों से मिल रहे हैं और क्षेत्र में सुख समृद्धि और फसल बाड़ी आदि कुशलक्षेम जाना , अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया और चाय पानी पिलाया। क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय किसान आगू सरदार लखविंद्र सिंह औलख की सेवा भावना और क्षेत्र के लोगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक आदर्श किसान आगू बना दिया है।