विश्व नशा मुक्ति दिवस पर ग्राम अरनियांवाली में रक्तदान शिविर 26 को

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर ग्राम अरनियांवाली स्थित बाबा मान नाथ जी समाधि परिसर में ग्राम पंचायत अरनियांवाली एवं शहीद भगत सिंह युवा क्लब अरनियांवाली के संयुक्त तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट सिरसा द्वारा लगाया जाएगा।

ग्राम सरपंच कृष्ण खोथ ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ऐलनाबाद  के युवा कांग्रेसी नेता सुमित बैनीवाल उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे अनेक जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने तथा समाज सेवा के कार्यों से जोड़ने का संदेश देना है। ग्राम पंचायत एवं शहीद भगत सिंह युवा क्लब के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के युवाओं एवं ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने और इस सामाजिक अभियान को सफल बनाने की अपील की है।