हरियाणा प्रदेश में BPL और एएवाई परिवारों को फिर मिलेगा 2 लीटर सरसों का तेल, राशन डिपो इस दिन से होगा वितरण
mahendra india news, new delhi
हरियाणा में बीपीएल और एएवाई (अंत्योदय अन्न योजना) परिवारों के लिए गुड न्यूज है। पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के तहत मिलने वाले प्रति परिवार 2 लीटर सरसों के तेल की व्यवस्था को फिर से बहाल कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार हालांकि इस बार पैकिंग में बदलाव करते हुए अब 2 लीटर और 1 लीटर के बजाय 500 एमएल, 1 लीटर व 1.5 लीटर की पैकिंग में तेल उपलब्ध कराया जाएगा। हरियाणा सरकार प्रदेश के करीबन 39.89 लाख बीपीएल-एएवाई परिवारों को अगस्त, सितंबर और अक्तूबर 2026 का तेल उपलब्ध कराने की तैयारी है।
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की तरफ से अगस्त से 2 लीटर सरसों के तेल की जगह 250 रुपये सीधे बैंक अकाउंट (डीबीटी) में भेजने का निर्णय लिया गया था। राशन उपभोक्ताओं को राशन डिपो से 2 लीटर कच्ची घानी सरसों का तेल 100 रुपये में मिलता है। विभाग के महानिदेशक की तरफ से सरसों के तेल के वितरण की व्यवस्था फिर से शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गये हैं।