हरियाणा में कोर्ट के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाशों ने गैंगस्टर विनोद काना को अंधाधुंध गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में हिसार से हैं। हिसार अदालत परिसर के अंदर वीरवार को बड़ी वारदात देखने को मिली। जानकारी के अनुसार हिसार कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर दोपहर करीब ढाई बजे गैंगस्टर विनोद काना की गोलियां मारकर हत्या कर दी। गैंगवार में विनोद के 3 साथी भी घायल हुए है, उनको प्राईवेट अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

जानकारी के अनुसार हमला करने वाले एक आरोपित को गोली लगने के बावजूद एक घायल ने वकीलों की पार्किंग में पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि एक आरोपित हवाई फायर करते हुए मौके से भाग गया। 

हिसार अदालत के मुख्य गेट पर विनोद काना गुरुवार को अपनी पेशी भुगतने के बाद साथियों सहित बाहर निकल रहा था। इस दौरान घात लगा कर बैठे दो हमलावरों ने गेट पर ही अचानक से हमला कर दिया और एक के बाद एक करीब 14 से 15 राउंड फायरिंग की।

हमलावर फायरिंग करने के बाद वकीलों की पार्किंग से निकलकर भागने लगे तो विनोद के एक साथी ने उसका पीछा करते हुए पकड़ लिया। जबकि एक हमलावर ने इस समय विनोद के साथी पर गोली चला दी और गोली जांघ पर लगी। गोली लगने के बावजूद घायल ने हमलावर को पार्किंग में ही पकड़ लिया।

इस दौरान पीछे से आए लोगों ने उसे हमलावर को जमकर धुनाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पार्किंग के साथ मौजूद पेट्रोल पंप की दीवार कूद कर फायरिंग करते हुए कर फरार हो गया ।सूचना मिलने के बाद डीएसपी सहित भारी पुलिस बल मौके में पहुंच गया और जांच शुरू करें

एमएलए के पीए के भतीजे की हत्या में भी था आरोपी
बताया जा रहा है कि विनोद पानू उर्फ काना पर हत्या समेत करीबन 30 आपराधिक केस दर्ज थे। पुलिस के अनुसार दिल्ली-एनसीआर सहित कई क्षेत्रों में उसकी आपराधिक गतिविधियां थीं। वह हिसार का मोस्ट वांटेड बदमाश था। काना पर विधायक सावित्री जिंदल के पीए के भतीजे की हत्या करने का भी आरोप था।

सात लाख का इनाम था
सीआइए ने साल 2017 में काना को झज्जर के भडावास क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। उस वक्त उस पर 7 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसके साथ सात अन्य बदमाश भी पकड़े गए थे। इनमें मकोका से फरार और पैरोल जंपर धीरपाल निवासी रेढूवास भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक उस वक्त यह गिरोह मंजीत गैंग के प्रदीप सोलंकी की हत्या की साजिश में जुटा था।