हरियाणा प्रदेश के पूर्व सीएम के भाई का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में भिवानी जिले से हैं। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल के छोटे भाई हरि सिंह का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार हरि सिंह के हार्ट अटैक से निधन हो गया। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। चौधरी बंसीलाल हरियाणा के चार बार मुख्यमंत्री रहे। 


बता दें कि हरि सिंह भाजपा की राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी के वह चाचा ससुर थे।  भाई-बहनों में सातवें नंबर पर रहे हरि सिंह के निधन का जैसे समाचार मिला। परिवार और स्थानीय समुदाय में शोक की लहर है। इसके बाद उनके निवास स्थान पर पहुंचे।