चौपटा से सालासर धाम के लिए हरियाणा रोडवेज बस सेवा शुरू, चौपटा से दिखाई हरी झंडी
mahendra india news, new delhi
सालासर धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंगलवार को सिरसा से वाया नाथूसरी चौपटा-भादरा होते हुए सालासर के लिए हरियाणा रोडवेज की बस सेवा शुरू की गई। नाथूसरी चौपटा बस स्टैंड से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक नेता और श्री बाला जी सेवा समिति के सदस्य मौजूद रहे।
बस को जिला सिरसा भाजपा उपाध्यक्ष नीकुराम फौजी, जजपा नेता भाई कृष्ण शाहपुरिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वेदपाल सिंवर, बलराम कासनिया, बंसी बैनीवाल और बस स्टैंड इंचार्ज सुभाष ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस बस सेवा से चौपटा क्षेत्र और आसपास के गांवों के श्रद्धालुओं को सालासर धाम आने-जाने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। बस सेवा शुरू होने पर श्री बाला जी सेवा समिति और चौपटा क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, सिरसा के जिला उपायुक्त, हरियाणा रोडवेज के जीएम, टीएम तथा रोडवेज के सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस बस सेवा से सालासर धाम जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।