अनियंत्रित होकर खदानों में पलटी बस, पांच यात्रियों के लगी चोट

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरोंं में कैथल जिले से हैं। कैथल में जींद असंध मार्ग पर गांव जाखोली में परिवहन समिति की बस खदान में पलट गई। इसके बाद राहगिरों ने यात्रियों को संभाला। इसके बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया। 

इस बस में 20 से अधिक यात्रियां सवार थीं। इनमें से 5 यात्रियों को चोट आई है, इन्हें जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है। बस अनियंत्रित होकर खदान में गिरी है।