हरियाणा में चलती कार में अचानक लगी आग, 5 व्यक्तियोंं ने कूद कर बचाई जान, सिरसा से रोहतक जा रहे थे

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में रोहतक से हैं। रोहतक के लाढ़ौत रोड बाइपास के पास रविवार रात्रि को चलती कार में आग लग गई। गाड़ी में पति-पत्नी और 2 बच्चों समेत पांच व्यक्ति सवार थे। गनीमत रही कि सभी वक्त रहते सुरक्षित बाहर निकल गये थे।

जानकारी के अनुसार कार मालिक तेज सिंह ने बताया कि वह सिरसा में भतीजे की सगाई से रोहतक वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लाढ़ौत रोड बाइपास पर फ्लाईओवर चढ़ते ही पीछे से मोटरसाईकिल सवारों ने इशारा कर बताया कि गाड़ी से धुआं निकल रहा है। इसके बाद तुरंत सभी स्वजन गाड़ी से बाहर आ गए।

इसके बाद सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया। तभी तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। तेज सिंह ने बताया कि गाड़ी की हाल ही में सर्विस हुई थी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। उन्होंने बाइक सवारों और फायर कर्मियों का धन्यवाद किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को साइड करवाया। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है।