होमगार्ड भर्ती फर्जीवाड़े में 17 पर केस दर्ज, दस्तावेज सत्यापन के बाद फर्जीवाड़े का खुलासा
mahendra india news, new delhi
राजस्थान की बड़ी खबरों में बाड़मेर से हैं। बाड़मेर में होमगार्ड भर्ती-2022 में जॉब पाने और बोनस अंक हासिल करने के लिए फर्जी प्रमाण पत्र लगाने वाले 17 अभ्यर्थियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाना में केस दर्ज किया गया है। इस संदर्भ में विभाग द्वारा की गई गहन जांच और दस्तावेज के सत्यापन के बाद इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है।
बाड़मेर के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी दीपसिंह ने कोतवाली पुलिस थाना में लिखित शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस सारे केस की जांच कर रही है।
शिकायत के मुताबिक वर्ष 2022 की होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में कुछ उम्मीदवारों ने चयन सूची में स्थान बनाने और बोनस अंक हासिल करने के लिए फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए। इसके बाद विभाग की ओर से दस्तावेज की जांच और सत्यापन कराया गया तो कई उम्मीदवारोंं के प्रमाण-पत्र संदिग्ध मिले।
होमगार्ड कमांडेंट महेंद्र सिंह के मुताबिक, भर्ती के दौरान 17 उम्मीदवारों की ओर से प्रस्तुत खेलकूद, स्काउट, आईटीआई और कंप्यूटर के प्रमाण-पत्र जांच में फर्जी मिले। इसके बाद पुलिस में केस दर्ज कराया गया।