गांव माखोसरानी मेें किसान ससुाइड मामले में तीन पर केस दर्ज, जांच शुरू
mahendra india news, new delhi
गांव माखोसरानी में 40 साल के किसान द्वारा खेत में जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड मामले में नाथूसरी चौपटा पुलिस ने तीन व्यक्ति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने सामान्य अस्पताल में किसान महावीर के शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। गांव में वीरवार को अंतिम संस्कार किया गया।
सुसाइड नोट मिला था किसान के पास
जानकारी के अनुसार गांव निवासी किसान महावीर सिंह ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खाकर बुधवार को सुसाइड कर लिया था। इसके बाद तलाश करने पर उसका शव नरमा के खेत में मिला। मोबाइल फोन व सुसाइड नोट पास पॉलीथीन पड़ा हुआ मिला था। नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक किसान के बेटे अंकित के बयान पर महेंद्र सिंह समेत तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसान के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
भाई ने लगाए थे आरोप
किसान के भाई साधु राम ने बताया कि गांव किसान महेंद्र ङ्क्षसह की कई दिन पहले किसी ने खरपतवार का छिडक़ाव कर फसल नष्ट कर दी। इस पर महेंद्र सिंह ने उसके भाई महावीर पर आरोप लगा दिए। इसके बाद पिछले चार पांच दिनों से वह परेशान था। उन्होंने कहा कि महावीर ने खेत में मोगा लगाए थे। इसी को लेकर महेंद्र सिंह रंजिश रख रहा था। इसी को लेकर उसके भाई पर खरपतवार खेत में करने का आरोप लगाया।