सावधान: सिरसा चौपटा रोड पर दड़बा कलां के समीप खतरनाक गहरे गड्ढे, बाइक से गिरी महिला, गंभीर रूप से घायल
mahendra india news, new delhi
सिरसा चौपटा रोड पर गांव दड़बा कलां के समीप जगह जगह से रोड टूटी हुई है। रोड पर हुए बड़े बड़े गड्डों के कारण प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। सडक़ पर सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन (बाइक-स्कूटर) चालक फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। रोड पर गहरे गड्डे के कारण बाइक से महिला गिर गई। इससे महिला के गंभीर चोट लगी। जिसे चौपटा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार भादरा तहसील के गांव सकरोड़ी निवासी विरेंद्र सिंह अपने गांव जा रहा था। बाइक पर उसकी माता कमला देवी बैठी हुई थी। वह जैसे ही सिरसा से दड़बा कलां के समीप पहुंचा। अचानक गड्डे में बाइक गिरने से उसकी मां कमला देवी रोड पर जा गिरी। इससे महिला के गंभीर चोट सिर में लगी। राहगिरों ने तुंरत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।
आधा किलोमीटर दूरी पर हैं गहरे गड्डे
सिरसा चौपटा रोड पर दड़बा कलां के पास सेमनाला के समीप करीब आधा किलोमीटर तक रोड टूटभ्ी हुई है। दरअसल पिछले वर्ष इस रोड पर मानसून की बरसात के सीजन में जलभराव हो गया। इसके बाद इसमें गहरे गड्डे हो गये। लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस रोड की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। जिसके कारण प्रतिदिन यहां पर हादसे हो रहे हैं। यहीं नहीं ग्रामीणों और किसानों ने कई बार रोष प्रकट किया है, लेकिन बदतर सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीण महेंद्र सिंह, श्रवण कुमार, जगदीश कुमार, चानण राम ने बताया कि रोड पर प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। वहीं कई बार वाहन भी पलट चुके हैं। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।