CDLU SIRSA ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 29 परीक्षा परिणाम कर दिए घोषित

 

mahendra india news, new delhi

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के 29 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजकुमार ने बताया कि घोषित परिणामों में बी ए जेएमसी छठा सेमेस्टर, बीपीएड दूसरा सेमेस्टर, सर्टिफिकेट कोर्स इन पंजाबी प्रथम सेमेस्टर, सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिसिएंसी इन फ्रेंच प्रथम सेमेस्टर, डिप्लोमा ऑफ प्रोफिसिएंसी इन फ्रेंच प्रथम सेमेस्टर, एम ए हिंदी दूसरा सेमेस्टर, एम ए इतिहास एवं पुरातत्व तीसरा सेमेस्टर, एम ए मास कॉम तीसरा सेमेस्टर,

एम ए म्यूजिक इंस्ट्रुमेंटल दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर, एम ए म्यूजिक वोकल दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर, एम ए योगा एंड वैलनेस (वन ईयर एनईपी) चौथा सेमेस्टर, एम एड चौथा सेमेस्टर, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर, एमएससी बॉटनी दूसरा सेमेस्टर, एमएससी एआई एंड डाटा साइंस चौथा सेमेस्टर, एमएससी ईवीएस दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर, एमएससी एफएसटी दूसरा सेमेस्टर, एमएससी ज्योग्राफी चौथा सेमेस्टर, एमएससी जूलॉजी दूसरा सेमेस्टर, एसएससी मैथमेटिक्स (लेटरल एंट्री) दसवां सेमेस्टर, पार्ट टाइम दूसरे एवं चौथे सेमेस्टर, पीजीडीबीए दूसरा सेमेस्टर, पीजी डीडीएम दूसरा सेमेस्टर तथा आईएसआई टीइपी (बीए बीएड) प्रथम सेमेस्टर शामिल हैं।


उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी घोषित परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। परीक्षा नियंत्रक ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपना परीक्षा परिणाम वेबसाइट पर अवश्य देखें। परिणाम से संबंधित किसी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या होने पर विद्यार्थी विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा से संपर्क कर सकते हैं।