SIRSA नगर परिषद कार्यालय में चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने निरीक्षण जांच की, एक कर्मचारी गैरहाजिर पाया

 

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI

नगर परिषद कार्यालय में आज चेयरमैन नगर परिषद सिरसा श्री शांति स्वरूप भट्टी ने स्टाफ की उपस्थिति एवं समयबद्धता की जांच की। स्टाफ में बदलाव के बाद कर्मचारियों की समय पर कार्यालय पहुंचने की व्यवस्था में स्पष्ट सुधार देखने को मिला और अधिकांश कर्मचारी समय पर उपस्थित पाए गए।

निरीक्षण के दौरान केवल एक कर्मचारी गैरहाजिर पाया गया, जिस पर नियमानुसार नोटिस जारी कर दिया गया है। चेयरमैन श्री शांति स्वरूप भट्टी ने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी में लापरवाही या गैरहाजिरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम जनता अपना काम छोड़कर नगर परिषद में अपने कार्य करवाने आती है, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी का समय पर कार्यालय पहुंचना और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाना आवश्यक है। भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान वार्ड नंबर 11 के पार्षद श्री राजन शर्मा भी उपस्थित रहे।