चौधरी देवीलाल गौशाला खाजाखेड़ा, सिरसा पहुंचे स्वामी दिव्यानंद भिक्षु
Chaudhary Devi Lal Gaushala Khajakheda, Swami Divyanand Bhikshu reached Sirsa
mahendra india news, new delhi
सिरसा। चौधरी देवीलाल गौशाला खाजाखेड़ा, सिरसा में शुक्रवार की सुबह डा. स्वामी दिव्यानन्द भिक्षु हरिद्वार वाले पधारे। गौशाला में डा. स्वामी दिव्यानन्द भिक्षु का गौशाला कमेटी ने पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री के सान्निध्य में जोगिंदर कुमार, धर्मपाल मेहता, सतपाल जिंदल,
संजय गोयल, केशव गोयल, सूरजभान सिंगला, सोनू डुमरा, अशोक तनेजा, सुभाष फुटेला, सुरेश गौतम, संतलाल गुंबर, चिरंजी लाल शर्मा, विजय शर्मा, बालकिशन लूना, सतीश जैन, रोशन लाल भंडारी, कुलदीप कुमार, भगवान दास, सोहन लाल सोनू, कृष्णा देवी, आशारानी, कु. रेवा गोयल एवं चौधरी देवीलाल गौशाला के सभी ग्वाले व ग्वालिनों ने स्वागत किया।
स्वामी श्रीश्री जी ने सभी को आशीर्वाद दिया। स्वामी श्री जी ने सर्दी के मद्देनजर ग्वालों व ग्वालिनों को एक-एक गर्म कंबल, मिष्ठान, फ्रूट व नगद राशि देकर आशीर्वाद दिया। गौ माता को दलिया की एक स्वामिनी व गुड़ खिलाकर स्वामी श्री जी ने गौ माता का आशीर्वाद लिया। सर्दियों को देखते हुए स्वामी श्री जी ने 51 पेटी गुड़ चौधरी देवीलाल गौशाला में गौ माता को खिलाने के लिए दान स्वरूप भेंट दी।
नए साल में गो कथा का समय मांगने पर स्वामी श्री जी ने चौधरी देवीलाल गौशाला में होने वाली वार्षिक कथा के लिए 11 मार्च 2026 बुधवार से 15 मार्च 2026 रविवार तक का समय दिया है। गौशाला कमेटी ने डॉक्टर स्वामी दिव्यानंद जी का कथा का समय देने पर धन्यवाद किया। गोशाला कमेटी ने आए हुए सभी गो भक्तों का हार्दिक अभिनंदन व धन्यवाद किया।