हरियाणा के पांच जिलों में 7 सडक़ों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण को मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
इन सड़कों पर 122.57 करोड़ रूपये खर्च होंगे
Oct 31, 2023, 15:13 IST
mahendra india news, new delhi
हरियाणा में जिलों के अंदर सडक़ों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे आमजन को फायदा भी मिल रहा है। इसी कड़ी में अब प्रदेश के 5 जिलों में 7 सडक़ों का सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने मंजूरी दे दी है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा प्रदेश के 5 जिलों हिसार, फरीदाबाद, करनाल, सोनीपत और फतेहाबाद में सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण के लिए मंजूरी दी है। जिसके तहत पांच जिलों में 96.42 किलोमीटर की कुल लंबाई वाली 7 सडक़ों के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण को मंजूरी दे दी है। आपको बता दें कि इन सड़कों पर 122.57 करोड़ रूपये खर्च होंगे।