सिरसा के लोगों की समस्याएं सुनेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, अधिकारियों को रिकॉर्ड सहित पहुंचने के निर्देश
Nov 21, 2026, 06:05 IST
MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में 22 नवंबर (रविवार) को सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। स्थानीय पंचायत भवन SIRSA में होने वाली इस बैठक में आमजन की कुल 15 शिकायतें सुनवाई के लिए रखी जाएंगी।
बैठक को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों का पूर्ण रिकॉर्ड एवं आवश्यक दस्तावेज के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।