महिला से छेडछाड मामले में चौपटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी मुकेश गिरफ्तार, 14 दिन के न्यायिक रिमांड पर भेजा
नाथूसरी चौपटा पुलिस ने महिला छेडछाड/ उत्पीड़न और अनुसूचित जाति उत्पीड़न के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।
।
नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि थाना नाथूसरी चौपटा क्षेत्र के जिला सिरसा की निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 9 सितंबर 2025 को आरोपी मुकेश पुत्र सुभाष निवासी जसानिया ने उसके घर पहुंचकर जबरन किस करने का प्रयास किया, विरोध करने पर जातिसूचक गालियां दीं और उसके भाई के साथ हाथापाई की।
पीड़िता के बयान और जांच के आधार पर थाना नाथूसरी चौपटा में धारा 74, 75(2), 332(सी), 115 बीएनएस एवं 3(1) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। अभियोग का अनुसंधान श्री राज सिंह,उप पुलिस अधीक्षक द्वारा किया गया।जांच के दौरान अभियोग में धारा 115(2) बीएनएस एवं 3(1)(आर)(े), 3(2)(वीए) एससी/एसटी एक्ट जोड़ी गई घटना के बाद पीड़िता के भाई आज़ाद ने तनाव में आकर जहरीला पदार्थ पी लिया, जिसकी इलाज के दौरान एसएमएस मेडिकल कॉलेज हिसार में मृत्यु हो गई।
इसके बाद अनुसन्धान के दौरान पीड़िता के भाई आज़ाद की मृत्यु के मद्देनज़र धारा 108 बीएनएस भी जोड़ी गई।आरोपी मुकेश को 11 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया गया! मामले की गंभीरता को देखते हुए सिरसा पुलिस ने आरोपी मुकेश को शुक्रवार को सिरसा अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है