सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने युवक को अवैध पिस्टल सहित दबोचा

 

 mahendra india news, new delhi

SIRSA SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांव बणी क्षेत्र से एक युवक को 9 एमएम अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है।


सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान गांव बणी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को सामने से एक युवक पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक अचानक वापस मुड़कर वहां से खिसकने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसे काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जे से 9 एमएम का अवैध पिस्टल बरामद हुआ।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुशील पुत्र जगदीश कुमार निवासी बणी, जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना रानियां में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच रानियां थाना पुलिस को सौंप दी है।सीआईए प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से पूछताछ कर अवैध हथियार के स्रोत तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।