नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र से सीआईए सिरसा पुलिस ने अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित युवक को दबोचा
सिरसा...पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वाले अपराधियों के खिलाफ चला जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव कागदाना से एक युवक को 315 बोर के अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित काबू करने में सफलता हासिल की है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए सिरसा प्रभारी ने बताया कि सीआईए सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान नाथूसरी चौपटा से होते हुए कागदाना की तरफ जा रही थी । इस दौरान पुलिस पार्टी जब गांव जोगीवाला टी प्वाइंट पर पंहुची तो टी प्वाइंट पर एक नौजवान युवक खड़ा दिखाई दिया । उक्त युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर धीरे-धीरे कदमों से खिसकने का प्रयास करने लगा तो पुलिस पार्टी ने आरोपी मनजीत सिंह पुत्र गुलजारी लाल निवासी गांव बीराण,तहसील भादरा,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली तो उसके कब्जा से 315 बोर का अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ नाथूसरी चौपटा थाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को सौंपी गई है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान अवैध हथियारों के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पते मालूम कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।