हरियाणा के इस शहर में मिलते हैं दिल्ली से भी सस्ते कपड़े! 50 रुपए से होते हैं शुरुआत

 भारत में शॉपिंग करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जब हम घर से बाजार के लिए निकलते हैं
 


 भारत में शॉपिंग करना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन जब हम घर से बाजार के लिए निकलते हैं, तो हमें अपनी जेब की चिंता होने लगती है। अगर आपका मन भी इसी तरह शॉपिंग की इच्छा को दबाए बैठा है, तो परेशान मत होइए, क्योंकि आज हम आपको हरियाणा के पानीपत में स्थित एक ऐसे बाजार के बारे में जानकारी देंगे, जहां आप बेहद कम दामों में अच्छे कपड़े खरीद पाएंगे। 

खास है पानीपत का ये बाजार जब भी हम सस्ते कपड़ों के बाजार के बारे में सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में दिल्ली के सरोजिनी नगर, चोर बाजार, चांदनी चौक जैसे बाजारों का ही नाम आता है। हरियाणा के पानीपत में एक ऐसा बाजार भी है, जिसके आगे दिल्ली के बड़े-बड़े बाजार भी फेल हैं। यहां आपको सस्ते और ब्रांडेड कंपनी के कपड़े मिल सकते हैं। 

शहर के अलावा आसपास के इलाकों से भी लोग यहां शॉपिंग करने आते हैं। किलो के हिसाब से बिकते हैं कपड़े यहां की खास बात ये है कि यहां कपड़े पीस के हिसाब से नहीं, बल्कि किलो के हिसाब से बिकते हैं। 

जी हां! दुनियाभर से पहने हुए कपड़े यहां बिकने के लिए आते हैं और उनकी कंडीशन के हिसाब से छांटे जाते हैं। फिर उन्हें अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से बेचा जाता है। इस मार्केट से कपड़ों को सरोजिनी नगर से लाजपत नगर मार्केट में ले जाकर बेचा जाता है।