श्री गौशाला में बाबा सरसाईनाथ बुक बैंक वेल्फेयर ट्रस्ट के नवनिर्मित भवन का सीएम ने किया उद्घाटन
CM inaugurated the newly constructed building of Baba Sarasainath Book Bank Welfare Trust at Shri Gaushala
mahendra india news, new delhi
सिरसा शहर की प्राचीन श्री गौशाला में स्थित बाबा सरसाई नाथ बुक बैंक वेलफेयर ट्रस्ट सिरसा के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार ने अपने कर कमलों से किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा, हरियाणा गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग, महंत बाबा सुंदराईनाथ भी उपस्थित रहे।
जानकारी देते हुए बुक बैंक के अध्यक्ष गुरदीप सैनी व महासचिव प्रेम कंदोई ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुक बैंक का अवलोकन किया और बुक बैंक के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सिरसा के लोगों के लिए यह बुक बैंक वरदान साबित हो रहा है। पूर्व राजनीतिक सलाहकार मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार जगदीश चोपड़ा, श्री गौशाला के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रातु सरिया, पुलिस अधीक्षक मयंक गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सेहरावत, प्रदीप रातुसरिया, डा. सुरेंद्र मल्होत्रा, यतींद्र सिंह, सुरेंद्र बंसल, संजीव रातुसरिया नगर पार्षद, सुमन शर्मा, समाजसेवी संजीव जैन, ओम प्रकाश मेहता सहित सैकड़ों लोगों ने बुक बैंक का अवलोकन किया।
बुक बैंक की तरफ से मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार नायब सिंह सैनी सहित सभी मुख्य अतिथियों का अध्यक्ष गुरदीप सैनी व महासचिव प्रेम कंदोई ने शॉल ओढाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज सेवी जल स्टार रमेश गोयल, रतन सिंह दुरेजा, अनिल कुमार सैनी, बलवंत सिंह, फतेह सिंह विर्क, सतीश मित्तल, राजेंद्र मोहन गुप्ता, कुलवंत सिंह, सुभाष वर्मा, सौजन्य विमलेश, रणजीत सिंह टक्कर, सीता राम खत्री, संजय गोयल सहित सभी ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।