ठंड ने जकड़ा, 4 डिग्री नीचे गया पारा, शीतलहर से 15 जनवरी तक कोई राहत नहीं 

हरियाणा सहित इन प्रदेशों में आने वाले समय में ऐसा रहेगा मौसम 
 

mahendra india news, new delhi

दिल्ली समेत उत्तर भारत को ठंड ने पूरी तरह से जकड़ा हुआ है। शीतलहर के कारण लोगों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है, इन दिनों ज्यादातर शहरों के लोग आग के सहारे अपना समय बिता रहे हैं। रजाई में घुसे हुए हैंपश्चिमी विक्षोभ को चक्रवाती परिसंचरण के रूप में हरियाणा देखा जा रहा है। मध्य क्षोभमंडलीय में पछुआ हवाओं का एक ट्रफ ऊंचाई पर है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है, जो अक्षांश 28 डिग्री उत्तर में, 75 डिग्री पूर्व देशांतर के साथ मोटे तौर पर चल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्वी मध्य अरब सागर पर बना हुआ है। इस चक्रवाती परिसंचरण से पूर्वोत्तर अरब सागर और दक्षिण गुजरात तक एक ट्रफ रेखा फैली हुई है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर है। तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, तेलंगाना, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।


कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम पूर्वानुमान में हरियाणा प्रदेश में मौसम आमतौर पर 15 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान 13 व 14 जनवरी को हल्के बादल भी संभावित। इसी के साथ हल्की गति से उत्तरपश्चिमी शीत हवाएं  चलने की संभावना है, इससे प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी रहने परंतु रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है परंतु इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों अलसूबह धुंध रहने की संभावना है। 

इसी के साथ साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बरसात संभव है। हरियाणा, पंजाब और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर गंभीर ठंडे दिन की स्थिति बन सकती है।

यूपी के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन की स्थिति बन सकती है। जम्मू-कश्मीर और उत्तर पश्चिम राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा और त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है