पहाड़ों पर भी बर्फबारी से बढ़ने लगी ठंड, जानिए आने वाले समय में कैसा रहेगा मौसम 

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व दिशा में चला गया 

 

mahendra india news, new delhi

पहाड़ी एरिया में जमकर बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी का असर सीधे मैदानों में दिख रहा है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और यूपी में सर्दी हो रही है। यहां ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शुक्रवार को एक बार फिर से आसमान से पानी बरस सकता है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी विदर्भ पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वी विदर्भ पर चक्रवाती परिसंचरण से निचले स्तर पर तेलंगाना होते हुए उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है। पश्चिमी हवाओं में 90 डिग्री पूर्व देशांतर से लेकर 25 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पूर्व दिशा में चला गया है।

अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बरसात संभव है। 10 फरवरी से विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बरसात संभव है।

उत्तरी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में ग्राउंड फ्रॉस्ट संभव है।