सिरसा के रोड़ी बाजार में पैचवर्क की गुणवत्ता पर उठी शिकायतें, नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने किया निरीक्षण

 

mahendra india news, new delhi

सिरसा रोड़ी बाजार में स्टॉर्म वाटर लाइन के कार्य के चलते क्षतिग्रस्त हुई सड़क पर नगर परिषद द्वारा करवाए गए पैचवर्क को लेकर दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया।

इस दौरान CSI जयबीर जी, SI पवन जी, JE दीपक कायात जी एवं संबंधित ठेकेदार के साथ पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। चेयरमैन ने पैचवर्क में लगाई गई टाइलों की गुणवत्ता और कार्य की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जहां-जहां गड्ढे एवं ऊबड़-खाबड़ स्थान पाए गए, उन्हें दोबारा भरवाकर सड़क को समतल करवाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी ने दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और आश्वासन दिया कि उनकी परेशानियों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश