राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय SIRSA में जोश और देशभक्ति के साथ मनाया गया संविधान दिवस

 

mahendra india news, new delhi
सिरसा। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय,मेला ग्राउंड सिरसा में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सप्ताह-भर चलने वाले विशेष कार्यक्रमों का रंगारंग समापन हुआ। थर्ड हरियाणा गर्ल्स बटालियन, हिसार के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्राओं ने भरपूर उत्साह दिखाया और पूरे विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम की शुरूआत छात्राओं द्वारा निकाली गई विशाल रैली से हुई। इसके बाद एनसीसी कैडेट्स ने पोस्टर मेकिंग और पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और महत्व को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। कुल 38 एनसीसी छात्राओं ने भाग लिया और भारत माता की जय,संविधान जिंदाबाद जैसे जोशीले नारे लगाते हुए पूरे परिसर में उत्साह का संचार कर दिया।

हिंदी प्रवक्ता विकास पोपली विकास ने छात्राओं को स्वतंत्रता संग्राम की गाथा और संविधान सभा के योगदान की विस्तृत जानकारी दी। एनसीसी प्रभारी शिल्पी गुप्ता ने एनसीसी के महत्व और राष्ट्र रक्षा में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा इस जागरूकता अभियान को प्रेरणादायक बताया। राजनीति विज्ञान प्रवक्ता रीता सिंगल, प्रधानाचार्या परमजीत कौर और हवलदार गुरजिंदर सिंह ने भी छात्राओं को संबोधित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या परमजीत कौर ने सभी छात्राओं व स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल संविधान के प्रति सम्मान जगाते हैं बल्कि युवा पीढ़ी को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा भी देते हैं।