गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का निरंतर कौशल उन्नयन अत्यंत आवश्यक: डा. सोमप्रकाश ठकराल

 

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। एससीईआरटी हरियाणा के आदेशों की अनुपालना में डाइट, डिंग सिरसा की आईएफआईसी विंग के तत्वावधान में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्या डा. विजय लक्ष्मी के निर्देशानुसार, डाइट प्रभारी सुरेंद्र सिंह नूनिया की अध्यक्षता एव प्रशिक्षण कार्यक्रम संयोजक डा. सोम प्रकाश ठकराल एवं सह संयोजक प्रवक्ता सतपाल सिंह  एवं पीजीटी फिजिकल एजुकेशन संयोजक प्रवक्ता संदीप कुमार की देखरेख में जिला शिक्षा एवम् प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), डिंग, सिरसा में पीजीटी संस्कृत एवं पीजीटी फिजिकल एजुकेशन हेतु पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का 29 नवंबर 2025 को समापन हो गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिरसा जिले के सभी विद्यालयों में कार्यरत पीजीटी पंजाबी एवं पीजीटी फिजिकल एजुकेशन ने भाग लिया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम संयोजक प्रवक्ता डा. सोमप्रकाश ठकराल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों का निरंतर कौशल उन्नयन अत्यंत आवश्यक है।

ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल शिक्षकों की पेशेवर दक्षता को बढ़ाते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और परिणामोन्मुखी बनाते हैं। उन्होंने प्रतिभागी शिक्षकों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई नवीन शिक्षण तकनीकों और गतिविधियों को अपने विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू करें, ताकि छात्रों में आत्मविश्वास, सहभागिता और सीखने की रुचि बढ़ सके।


इस प्रशिक्षण से शिक्षकों की विषयगत दक्षता और शिक्षण कौशल में वृद्धि होगी और कक्षा में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और सीखने की रुचि बढ़ेगी।
-संदीप कुमार, प्रवक्ता ईटी विंग एवम् प्रशिक्षण कार्यक्रम संयोजक, डाइट, डिंग सिरसा।