मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सिंगापुर दौरे का दूसरा दिन, सिंगापुर की कंपनियां अपने टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर्स हरियाणा में करें स्थापित

 

mahendra india news, new delhi

मुख्यमंत्री ने SING( Singapore India Network for Growth forum) के तहत आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत 

कार्यक्रम में सिंगापुर के विशिष्ट उद्योगपति तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य प्रतिनिधि भी उपस्थित

भविष्य में हरियाणा में इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्योगों को बढ़ावा देना है कार्यक्रम का लक्ष्य

हरियाणा और सिंगापुर के बीच पारस्परिक सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर भी हो रही विस्तृत चर्चा 

हरियाणा को केवल औद्योगिक शक्ति ही नहीं बल्कि भारत की इनोवेशन कैपिटल के रूप में स्थापित करना भी है लक्ष्य

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन

इस आयोजन में अपने विचार रखने का अवसर देने के लिए सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन का धन्यवाद- मुख्यमंत्री

यह दो ऐसी इकोनॉमिज़ के बीच बातचीत का मंच जिनके बीच विश्वास, मित्रता और सहयोग का रिश्ता लगातार हुआ मजबूत

वर्ष 2017 में हरियाणा ने सिंगापुर की कंपनियों और संस्थाओं के साथ पांच बड़े एमओयू किए

हरियाणा नॉर्थ इंडिया के बड़े कंजप्शन और मैन्युफैक्चरिंग मार्केट के बीच स्थित

हमारे पास मेजर इकोनामिक कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे और फ्रेट कनेक्टिविटी- मुख्यमंत्री

गुरुग्राम और उसके आसपास इंटीग्रेटेड टाउनशिप, कमर्शियल डेवलपमेंट और मॉडर्न अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पार्टनरशिप की बहुत संभावनाएं

सिंगापुर की कंपनियां अपने टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर्स हरियाणा में करें स्थापित

हाल ही में हरियाणा ने सिंगापुर बेस्ड ग्लोबल स्कूल ग्रुप के साथ की पार्टनरशिप

इसके माध्यम से हरियाणा में वर्ल्ड क्लास K 12 एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की योजना

हमारा लक्ष्य एक ऐसा इको सिस्टम बनाना जहां बिजनेस आगे बढ़े और उसके साथ रोजगार, इनोवेशन के अवसर पैदा हो