जनरल रजिस्ट्रार सोसायटी, हरियाणा का फैसला: श्री ब्राह्णम सभा रजि. सिरसा के प्रधान पद पर अर्जुन शर्मा ही बने रहेंगे

 

Mahendra india news, new delhi
मीडिया के समक्ष रखी मामले से संबंधित पूरी जानकारी
 श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा के प्रधान पद पर अर्जुन शर्मा को बनाए रखने के लिए जनरल रजिस्ट्रार सोसायटी, हरियाणा ने पत्र जारी कर दिया है। पोर्टल पर भी अर्जुन शर्मा का ही नाम सभा के प्रधान के तौर पर दर्शाया गया है। रामानंद शास्त्री ने मीडिया के समक्ष इस आशय की जानकारी सांझा करते हुए बताया कि 2012 से श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा पोर्टल पर नहीं चढ़ पाई।

इसके लिए कार्यकारिणी के सदस्य व पूर्व में प्रधान पद पर रहे लोग जिम्मेवार रहे। इसके बाद चुनाव के लिए एडहॉक कमेटी बनाई गई। 1 अक्तूबर 2022 को प्रो. डीएन शर्मा ने आरोप लगाए, जो सही नहीं पाए गए। इसके बाद वे कोर्ट में चले गए। 17 अगस्त 2026 को रजिस्ट्रार ने फैसला देते हुए अर्जुन शर्मा को ही सभा के प्रधान पद पर बने रहने के लिए हरी झंडी दिखाई। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि भीष्म पितामह ने द्रोपदी के चीरहरण के समय आवाज नहीं उठाई, जिसका नतीजा सभी के सामने है। 

इसलिए भीष्म पितामह न बनकर अर्जुन शर्मा का सहयोग करें, ताकि सभा का असस्त्वि बना रह सके। इस मौके पर यशपाल भारद्वाज ने कहा कि एसएन पारीक के बाद 2012 से अर्जुन शर्मा का नाम ही पोर्टल पर दर्ज है। इसके बाद आरपी शर्मा एडवोकेट प्रधान बने, लेकिन पोर्टल पर नाम नहीं दर्ज करवाया। इस संबंधी जब उनसे सवाल किया तो कोई जवाब नहीं। अपने आप को स्वयंभू प्रधान मानने वाले प्रो. डीएन शर्मा से रिकॉर्ड मांगा तो वे रिकॉर्ड नहीं दे रहे। इसके बाद मामला रजिस्ट्रार कोर्ट में चला गया, जहां से अब अर्जुन शर्मा के पक्ष में फैसला आया है। प्रधान अर्जुन शर्मा ने समाज से आह्वान किया कि वे पीछे की बातों को भुलाकर समाज को एक मंच पर लाएं और सभा के असस्तित्व को बचाने के लिए आगे आएं।

इसके साथ-साथ श्री भगवान परशुराम धर्मशाला की चाबी भी श्री ब्राह्मण सभा रजि. सिरसा के सुपुर्द करें, ताकि उसे सुचारू रूप से चलाया जा सके। इस मौके पर ललित शर्मा, राधेश्याम शर्मा, गोपाल शर्मा, देवताराम शर्मा, ललित मोहन, सतीश निर्मल, प्रभुदयाल शर्मा, हरीश शर्मा, सुरेंद्र पारीक, द्वारका प्रसाद, भरतलाल, भीमसैन, पंकज शर्मा, अशोक कौशिक, मदनलाल शर्मा, विष्णु शर्मा, राजेंद्र शर्मा, श्रवण शर्मा सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित थे।