राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सभागार में दिल्ली के कलाकारों द्वारा नाटक ईमान का मंचन

 

mahendra india news, new delhi

कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा के तत्वाधान में के.एल. थियेटर प्रोडक्शंस और जेसीडी रंगशाला के संयुक्त संयोजन में चल रहे नाटय महोत्सव "अनुभाव रंग महोत्सव" के चौथे दिन पूर्वाभ्यास दिल्ली के कलाकारों द्वारा नाटक ईमान का मंचन राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के सभागार में किया गया।


जिसमें राजकीय नेशनल महाविद्यालय सिरसा के प्राचार्य डॉ. हरजिंदर सिंह ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा के उप-प्राचार्य डॉ. हरविंदर सिंह ने की। पूर्वाभ्यास दिल्ली के कलाकारों ने निर्देशक शेख सोहेल के निर्देशन में नाटक ईमान के माध्यम से आज वर्तमान दौर के इंसान को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि आज के स्वार्थपूर्ण समाज में हर कोई एक दूसरे का लाभ उठाने का अवसर ढूंढता है। नाटक ईमान हास्यात्मक और व्यंग्यात्मक तरीके से आज के स्वार्थपूर्ण समाज और इंसान पर कटाक्ष करता है।
नाटक मंचन के बाद मुख्यातिथि डॉ. हरजिंदर सिंह ने कहा कि इस नाटक के सभी कलाकारों ने बड़ा ही शानदार अभिनय के मौजूदा सभी दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि इंसान का ईमान उसके भीतर सदैव जीवित रहना बहुत जरूरी है। एक इंसान का ईमान, ज़मीर ही एक सभ्य समाज की रचना कर सकता है और कला इसमें एक अहम भूमिका अदा करती है। एक विकसित और सभ्य समाज केवल बड़ी-बड़ी इमारतों से नहीं बनता बल्कि कला का विकास उस समाज की विकासशीलता का एक सशक्त उदाहरण होता है।


अंत में उन्होंने कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा, के.एल. थियेटर प्रोडक्शंस और जेसीडी रंगशाला का विशेष आभार प्रकट किया कि इस तरह के संदेशात्मक नाटकों के मंचन समय-समय पर होते रहने चाहिए।
उसके बाद कार्यक्रम संयोजक और के.एल. थियेटर प्रोडक्शन्स के निदेशक कर्ण लढा ने मुख्यातिथि डॉ. हरजिंदर सिंह, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. हरविदर सिंह, सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. स्मृति कंबोज और इंचार्ज थियेटर क्लब डॉ. मंजू मेहता का आभार प्रकट कर मुख्यातिथि डॉ. हरजिंदर सिंह और नाटक दल पूर्वाभ्यास दिल्ली के निदेशक शेख सोहेल को सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकीय नेशनल कॉलेज सिरसा से डॉ. सत्यपाल, डॉ. मीत, डॉ. प्रीति स्याल, डॉ. साक्षी मेहता, डॉ. राम कुमार, डॉ. इंदिरा जाखड़, डॉ. शोभा और विद्यार्थियों सहित अन्य स्टाफमौजूद रहा।