सिरसा से चौपटा व दड़बा कलां से रूपाना खुर्द के बीच बनी रोड को ऊंचा उठाने की मांग, विभाग ने भेजी रिपोर्ट

 
mahendra india news, new delhi
चौपटा से सिरसा रोड के बीच गांव दड़बा कलां और चौपटा व दड़बा कलां से रूपाना खुर्द के बीच रोड पर तीन से चार फुट तक बरसाती पानी का भराव है। इससे वाहन चालकों को डायवर्ड रोड से होकर गुजरना पड़ रहा है। रोड पर तीन साल पहले भी यह समास्या आई थी। इसके बाद रोड का निर्माण किया गया। मगर जलभराव वाली जगह पर रोड को ऊंचा नहीं किया। 

लोकनिर्माण विभाग ने चौपटा से दड़बा कलां के बीच ढाई किलोमीटर और दड़बा कलां से रूपाना खुर्द रोड के बीच एक किलोमीटर दूरी पर पानी भरने की बाढ़ ग्रस्त रोड की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है। जिससे रोड का निर्माण होने पर ऊंचा उठाया जा सके। 

गांव दड़बा कलां व चौपटा के बीच बरसात पानी का जलभराव पिछले एक पखवाड़े से हैं। जिसको लेकर लोकनिर्माण विभाग नेिि सरसा चौपटा रोड डायवर्ट किया हुआ है। इसी को लेकर अब लोकनिर्माण विभाग द्वारा डायवर्ट रूट के अनुसार वाहन अब सिरसा से रूपाना खुर्द, लुदेसर से चौपटा होकर भादरा आ जा सकेंगे। इसी के साथ ही भट्टू की तरफ जाने वाले वाहन दड़बा कलां से माखोसरानी से होकर जा सकेंगे।

धन की बर्बादी हुई 
गांव दड़बा व मानक दिवान की ब्लॉक समिति सदस्य सोनू मेहरा, समाजसेवी रघुबीर कड़वासरा, रूपाना खुर्द के सरपंच प्रतिनिधि सुभाष बैनीवाल, राममुर्ति आर्य ने कहा कि रोड को बने करीबन दो वर्ष भी नहीं हुए हैं। रोड पर पानी भर गया। इससे रोड जगह जगह से टूट जाएगी। विभाग को पता था कि यहां पर जलभराव होता है। इसके बाद भी यहां से रोड को ऊंचा नहीं उठाया गया। यहां पर धन की बर्बादी हुई है। इस रोड का भविष्य में जल्द से जल्द से ऊंजा उठाकर बनाया जाए ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजा जाएगा। 

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ड्रेन पर पहले कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं समय पर सफाई भी नहीं करवाई गई। अब पानी के लगातार जलस्तर से किसान चिंता में हैं।