HARAYAN के डीएलएफ फेज-3 में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
mahendra india news, new delhi
हरियाणा की बड़ी खबरों में गुरुग्राम से हैं। जिला के डीएलएफ फेज-3 में अवैध निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग की कार्रवाई को भी जारी रही।
जानकारी के अनुसार डीटीपीई (जिला नगर योजनाकार प्रवर्तन) अमित मधोलिया के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मोलसरी एवेन्यू रोड और वी ब्लॉक में अभियान चलाया। इस दौरान एक गेस्ट हाउस को खाली करवाकर सील किया गया। वहीं, स्टिल्ट पार्किंग में बनाए गए चार अवैध कमरों सहित रेस्तरां, जूस की दुकान और प्रॉपर्टी डीलर कार्यालय से संबंधित अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई दोपहर करीबन डेढ़ बजे शुरू हुई। टीम मोलसरी एवेन्यू रोड स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंची। संचालक ने सीएलयू से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए, लेकिन मौके पर भवन का निर्माण स्वीकृत नक्शे के अनुरूप नहीं मिला। स्टिल्ट पार्किंग में चार कमरे बनाए गए थे। इसके अलावा बेसमेंट में 6 और छत पर 2 अतिरिक्त कमरे भी पाए गए।
स्वीकृत नक्शे में प्रत्येक मंजिल पर 6 कमरों का प्रावधान था, जबकि मौके पर आठ-आठ कमरे बनाए गए थे। प्रवर्तन टीम ने स्टिल्ट पार्किंग में बने चारों कमरों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के समय गेस्ट हाउस में करीब 30 कमरे मेहमानों से भरे हुए थे। टीम ने पहले गेस्ट हाउस को खाली करवाया और इसके बाद पूरी इमारत को सील कर दिया।