हरियाणा के मस्ताना शाह बलोचिस्तानी आश्रम जगमालवाली में डेरा प्रमुख को दी गई समाधि
Aug 2, 2024, 16:19 IST

Haryana News : हरियाणा की बड़ी खबर सिरसा से हैं। सिरसा के कालांवाली के समीप डेरा जगमालवाली के प्रमुख महाराज बहादुर चंद वकील साहब का शुक्रवार दोपहर अंतिम संस्कार किया गया। स्वजनों के अनुसार डेरा प्रमुख का पार्थिव शरीर मस्ताना शाह बलोचिस्तानी आश्रम जगमालवाली में दफनाया गया।
जगमालवाली के डेरा प्रमुख संत बहादुर चंद उर्फ वकील साहिब के निधन की सूचना मिलने के साथ ही देश और प्रदेश के अलग अलग स्थानों से संगत पहुंची। लाखों की संख्या में साध संगत के डेरा प्रमुख के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुंचे।
आपको बता दें कि इससे पहले डेरा प्रमुख के निधन के बाद गद्दी को लेकर डेरे में दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इस दौरान गोलियां भी चली थी। तनावपूर्ण माहौल के चलते डेरे में पुलिस बल तैनात है।