डेरा प्रमुख राम रहीम को फिर मिली पैरोल, रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा पहुंचा डेरा प्रमुख 

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की रोहतक जेल में सजा काट रहे डेरा प्रमुख राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। डेरा प्रमुख राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मंजूर हुई है। सुनारिया जेल से निकलकर राम रहीम सिरसा पहुंचेगा। यह 17वीं बार है जब डेरा प्रमुख  जेल के बाहर आया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले राम रहीम 16 बार जेल से बाहर आ चुका है। इससे पहले 26 मई को गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली थी। इसी वर्ष जनवरी में उसे 40 दिन की पैरोल मिली थी, जिसके बाद वह 15 फरवरी को वापस सुनारिया जेल लौटा था।


प्रशासन का कहना है कि पैरोल नियमों के तहत दी जाती है। 15 सितंबर 2025 को भी राम रहीम को 40 दिनों की पैरोल मिली थी।