पाबंदी के बाद भी नहरों में नहा रहे हैं युवा, चेतावनी के बोर्ड पर नजर आते हैं कपड़े

 
Despite the ban, young people are bathing in the canals, clothes are visible on the warning boards
 

mahendra india 

नहरों पर नहाने वालों का तांता लग रहा है। स्कूलों की छुट्टी चल रही है। इसी वजह से चौपटा क्षेत्र में बच्चे सुबह ही नहरों पर नहाने चले जाते हैं। इससे हादसा होने का अंदेशा रहता है। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की तरफ चौपटा क्षेत्र में खतरनाक कही जाने वाली वरूवाली नहर, नोहर नहर फीडर व शेरांवाली नहर पर चेतावनी के बोर्ड भी लगाए हुए हैं। क्योंकि इन नहरों में हर वर्ष कई युवाओं की मौत हो जातती है।


प्रशासन की है प्राबंदी
 प्रशासन की ओर से हर साल बड़ा होने के बाद नहर पर नहाने पर पाबंदी लगा दी जाती है। इसके बावजूद युवक नहर में नहाने से बाज नहीं आ रहे हैं। अभिभावक भी बच्चों को नहर पर जाने से नहीं टोक रहे हैं। पुलिस नहर पर गश्त भी करती है,  लेकिन नहर पर नहाने वालों पर शिकंजा नहीं कसा गया है।