विकसित भारत जी राम जी बिल देश के समग्र, संतुलित और समावेशी विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल: एडवोकेट यतीद्र सिंह

 

 mahendra india news, new delhi
BJP SIRSA के जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतीद्र सिंह ने मोदी सरकार द्वारा प्रस्तुत विकसित भारत जी राम जी बिल का स्वागत करते हुए इसे देश को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक कदम बताया। एडवोकेट यतीद्र सिंह ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी बिल के अंतर्गत कार्य-दिवसों में वृद्धि की गई है, जिससे श्रमिकों को अधिक दिनों तक रोजगार और स्थायी आय के अवसर प्राप्त होंगे। यह व्यवस्था केवल रोजगार तक सीमित न रहकर कौशल विकासए आजीविका सृजन और आत्मनिर्भरता को भी सुनिश्चित करती है।

एडवोकेट यतीद्र सिंह ने विकसित भारत जी राम जी बिल और मनरेगा के बीच तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए बताया कि जहां मनरेगा मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सीमित कार्य-दिवस और मजदूरी आधारित अस्थायी रोजगार पर केंद्रित है, वहीं विकसित भारत जी राम जी बिल ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में समग्र विकास, रोजगार के साथ कौशल प्रशिक्षण, स्थायी आय के अवसर तथा युवाओं, महिलाओं, किसानों और श्रमिकों के लिए दीर्घकालिक समाधान प्रदान करता है। उन्होंने आगे कहा कि मनरेगा जहां आय का एक साधन तो है, लेकिन उसमें स्थायी कौशल विकास का अभाव है और वह केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सीमित समर्थन देती है, वहीं विकसित भारत जी राम जी बिल डिजिटल पारदर्शिता, सीधे लाभ हस्तांतरण, जवाबदेही के साथ आत्मनिर्भर भारत और मजबूत अर्थव्यवस्था की दिशा में ठोस कदम उठाने वाला प्रयास है।

उन्होंने विशेष रूप से किसानों के हितों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस बिल में 60 दिन के अवकाश का प्रावधान रखा गया है, जो देश के किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और व्यवहारिक निर्णय है। उन्होंने कहा कि खेती के मौसम में किसानों को अक्सर मजदूरों की कमी का सामना करना पड़ता है, क्योंकि श्रमिक अन्य योजनाओं में संलग्न रहते हैं। विकसित भारत जी राम जी बिल में दिया गया यह 60 दिन का अवकाश खेती के कार्यों के दौरान मजदूरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का समाधान प्रस्तुत करता है।

एडवोकेट यतीद्र सिंह ने कहा कि यह निर्णय दर्शाता है कि यह बिल केवल मजदूरों के हित में ही नहीं, बल्कि किसानों और कृषि व्यवस्था के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया संतुलित कानून है, जिससे देश में किसान और मजदूर दोनों को समान रूप से लाभ मिलेगा। जिलाध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और गली-गली जाकर आम जनता को विकसित भारत जी राम जी बिल की वास्तविक विशेषताओं, उपलब्धियों और लाभों से अवगत कराएं, ताकि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठ और भ्रम को पूरी तरह समाप्त किया जा सके। कांग्रेस पार्टी को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि वह भ्रम फैलाने की राजनीति छोडक़र जनसमस्याओं के वास्तविक मुद्दों पर कार्य करे।

कांग्रेस के पास आज कोई ठोस जनहितकारी मुद्दा नहीं बचा है, इसी कारण वह जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है, जिससे उसकी राजनीतिक विश्वसनीयता लगातार कमजोर होती जा रही है। अंत में एडवोकेट यतीद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित और जनहित को सर्वोपरि मानते हुए विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी और विकसित भारत जी राम जी बिल इस दिशा में एक सशक्त, संतुलित और दूरगामी आधार सिद्ध होगा।