विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता’ विकसित भारत का विजन: यतीन्द्र सिंह
mahendra india news, new delhi
सिरसा। सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत सिरसा जिले के सभी खण्डों के विभिन्न स्कूलों में विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। सिरसा खंड का मुख्य कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खैरपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा अभियान देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्र के विकास के प्रति जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कला और रचनात्मकता ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में सहायक सिद्ध होगी। इस अभियान का उद्देश्य जन-जन तक सेवा, सहयोग और राष्ट्र निर्माण के संदेश को पहुंचाना है। इसी क्रम में देशभर में इस तरह के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन के अंदर विकसित भारत के सपनों को संजोने की प्रेरणा जागृत हो।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी डॉक्यूमेंट में शामिल इन कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को सृजनात्मकता, सकारात्मक सोच और राष्ट्र के विकास की दिशा में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन भी इस अभियान को एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में पूरे देशभर में मना रहा है। आज आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में सिरसा खंड के लगभग 500 सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने चित्रों के माध्यम से भारत के विकास, प्रगति और समृद्धि की झलक प्रस्तुत की। निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 विद्यार्थियों को चयन उपरांत पुरस्कृत किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री अंबर मेहताए कार्यक्रम सह-संयोजक बलदेव सहगल, वेद प्रिय गुप्ता, सागर बजाज, जिला महामंत्री हनुमान कुंडू, विरेन्द्र तिन्ना, सागर केहरवाला, सुमन सैनी, सुमन शर्मा, अमरीक सिंह राही, सिकंदर खट्टर, विष्णु शर्मा, कुलदीप खटक, पीयूष मेहता, कविता सिहाग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा सेवा पखवाड़ा न केवल जनसेवा का प्रतीक है, बल्कि यह एक संकल्प पर्व है, जो देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य की दिशा में मजबूत आधार प्रदान करता है।