श्री बाबा रामदेव चेरिटबेल ट्रस्ट भंडारा जत्थे को धैर्य कांडा ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Dhairya Kanda flagged off the Shri Baba Ramdev Charitable Trust Bhandara group
सिरसा। श्री बाबा रामदेव चेरिटेबल ट्रस्ट सिरसा की ओर से रूणेचा धाम में डालीबाई पैदल यात्री रास्ता पर 24 सितंबर तक 10 वां विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के पुत्र धैर्य कांडा ने भंडारा जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर परिषद कार्यालय वाली गली में श्री बाबा रामदेव चेरिटबेल ट्रस्ट सिरसा की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा के पुत्र धैर्य कांडा पहुंचे जहां पर उनका जय बाबा रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान अशोक गोयल गुंसाइआना वाले, सीताराम गोयल, रविंद्र केलनियां, सुभाष सैनी, कुंदनलाल, कान्हाराम मित्तल आदि ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर धैर्य कांडा ने पहले पूजन किया। बाद में उन्होंने हरी झंडी (धर्मध्वजा) दिखाकर भंडारा जत्थे को रवाना किया। प्रधान अशोक कुमार गोयल ने बताया कि रूणेचा धाम में डालीबाई पैदल यात्री मंदिर वाले रास्ता पर 24 सितंबर तक भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले 9 साल से नियमित रूप से भंडारा आयोजित किया जाता है।
ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि कांडा परिवार की ओर से इस भंडारे में सहयोग राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि गोपाल कांडा की ओर से हजारों श्रद्धालुओं को रूणेचा धाम की यात्रा करवाई गई थी, कांडा परिवार ने 55 बसों के साथ साथ श्रद्धालुओंं के लिए धर्मशालाएं और खाने पीने की व्यवस्था अपनी ओर से करवाई थी। हमारे भंडारे में मेडिकल सुविधा भी यात्रियों को उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस अवसर पर वार्ड 11 पार्षद राजन शर्मा, सुदेश पचार, विजय यादव, सुरेंद्र दत्त,अशोक गोयल , सीताराम गोयल, रविंद्र केलनियां, सुभाष सैनी, कुंदनलाल, कान्हाराम मित्तल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।